मोहाली में वरिष्ठ पत्रकार और उनकी मां मृत मिलीं

Sr journalist, mother found dead in Mohali home
[email protected] । Sep 23 2017 5:23PM

वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी 90 साल से अधिक उम्र की मां यहां अपने घर में मृत मिलीं। मोहाली के पुलिस उपाधीक्षक आलम विजय सिंह ने कहा, ‘‘दोनों के गले पर जख्म हैं।

मोहाली। वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी 90 साल से अधिक उम्र की मां यहां अपने घर में मृत मिलीं। मोहाली के पुलिस उपाधीक्षक आलम विजय सिंह ने कहा, ‘‘दोनों के गले पर जख्म हैं।’’ सिंह की उम्र 60 साल के आसपास थी और उनकी मां 92 साल की थीं।

पुलिस ने बताया कि वह मामले की जांच कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं। सिंह ने ट्रिब्यून और कुछ अन्य प्रकाशनों में काम किया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़