भूस्खलन के बाद श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा

[email protected] । Mar 14 2017 2:40PM

यातायात विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया, ‘‘राष्ट्रीय राजमार्ग अभी भी यातायात के लिए बंद है क्योंकि ताजा बर्फबारी ने इसे वाहनों की आवाजाही के लिए असुरक्षित बना दिया है।’’

श्रीनगर। बर्फबारी और बारिश की वजह से भूस्खलन होने के बाद श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग आज सातवें दिन भी यातायात के लिए बंद रहा। जम्मू और कश्मीर में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए सरकार ने आज विशेष उड़ानों की व्यवस्था की है। यातायात विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया, ‘‘राष्ट्रीय राजमार्ग अभी भी यातायात के लिए बंद है क्योंकि ताजा बर्फबारी ने इसे वाहनों की आवाजाही के लिए असुरक्षित बना दिया है।’’

उन्होंने बताया कि रामबन और रामसू के नजदीक कुछ स्थानों पर भूस्खलन होने के कारण मलबा फैल गया है। अधिकारी ने बताया कि रामबन के मेहर में और रामसू के नजदीक अन्य स्थानों पर सोमवार को फिर से भूस्खलन हुआ जिसकी वजह से राजमार्ग यातायात के लिए अवरद्ध हो गया। उन्होंने बताया कि लोगों और मशीनों की मदद से राजमार्ग की सफाई की जा रही है। अधिकारी यातायात को शुरू करने के लिए सड़क को साफ करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। भारी बारिश और बर्फबारी के बाद पिछले बुधवार को राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़