मणिपुर में आर्थिक नाकाबंदी समाप्त करने के लिए प्रयास शुरू

[email protected] । Mar 16 2017 4:48PM

मणिपुर के नये मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने आज राज्य में चार महीने से जारी आर्थिक नाकाबंदी हटाने के लिए पहल शुरू की। भाजपा के मीडिया सचिव ने यह जानकारी दी।

इंफाल। मणिपुर के नये मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने आज राज्य में चार महीने से जारी आर्थिक नाकाबंदी हटाने के लिए पहल शुरू की। भाजपा के मीडिया सचिव एल बसंत शर्मा ने एक विज्ञप्ति में बताया कि कैबिनेट मंत्रियों और कई विधायकों के साथ मुख्यमंत्री की एक विशेष बैठक में नाकाबंदी हटाने के लिए उपाय किये जाने पर सहमति बनी।

राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में एन बीरेन सिंह के शपथ लेने के एक दिन बाद यह पहल सामने आयी है। पिछले साल नवंबर में तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा सात नये जिलों के गठन के विरोध में यूनाईटेड नगा काउंसिल (यूएनसी) ने एक नंवबर से राष्ट्रीय राजमार्ग दो और 37 को बंद कर रखा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़