उत्तर प्रदेश: राजभवन में स्थापित होगी भगवान शिव की प्रतिमा, राज्यपाल ने किया भूमि पूजन

Anandiben Patel

यह प्रतिमा ग्रेनाइट के 10 फुट लंबे और सात फुट चौड़े चबूतरे पर लगायी जाएगी। भगवान शिव की प्रतिमा चार फुट ऊंची होगी, जिसके पीछे सात फुट ऊंचे पहाड़ सहित अन्य मनोरम निर्माण किए जाएंगे।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को राजभवन परिसर में भगवान शिव की भव्य प्रतिमा स्थापित करने के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास किया। राजभवन की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। 

बयान के मुताबिक, यह प्रतिमा ग्रेनाइट के 10 फुट लंबे और सात फुट चौड़े चबूतरे पर लगायी जाएगी। भगवान शिव की प्रतिमा चार फुट ऊंची होगी, जिसके पीछे सात फुट ऊंचे पहाड़ सहित अन्य मनोरम निर्माण किए जाएंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़