सुभाष बराला ने नहीं दिया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा

subhash-barala-says-that-he-has-not-resigned-from-his-post

हरियाणा में रूझान में भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिलता हुआ दिखाई दे रहा था, जिसके बाद ये खबर सामने आई कि सुभाष बराला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने इस्तीफा नहीं दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में सुभाष बराला ने कहा कि मीडिया में चल रही इस्तीफे की खबरें अफवाह हैं। आपको बता दें कि हरियाणा में रूझान में भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिलता हुआ दिखाई दे रहा था, जिसके बाद ये खबर सामने आई कि सुभाष बराला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 

इसे भी पढ़ें: कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर पहले इम्तिहान में नड्डा कितने रहे सफल

गौरतलब है कि सभी 90 सीटों के रूझान आ चुके हैं और किसी भी दल को पूर्ण बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। यहां सत्तारूढ़ दल भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला दिख रहा है। मतदान से पहले हरियाणा में 75 सीटें जीतने का दावा करने वाली भाजपा खबर लिखे जाने तक 38 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस 33 सीटों पर और जजपा 10 सीटों पर आगे चल रही है। यही रूझान कायम रहते हैं तो जजपा किंगमेकर की भूमिका में आ सकती है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़