तमिलनाडु के कृषि मंत्री आर दुरैक्कन्नू कोविड-19 से संक्रमित, वेंटिलेटर पर रखा गया

R Doraikkannu

कावेरी अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि 72 वर्षीय मंत्री को एक्स्ट्राकोर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन (ईसीएमओ) और वेंटिलेटर पर रखा गया है।

चेन्नई। तमिलनाडु के कृषि मंत्री आर दुरैक्कन्नू कोविड-19 से संक्रमित पाये गये है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। अस्पताल के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें कुछ दिन पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कावेरी अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि 72 वर्षीय मंत्री को एक्स्ट्राकोर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन (ईसीएमओ) और वेंटिलेटर पर रखा गया है। यहां से सलेम जाते समय रास्ते में बेचैनी की शिकायत होने पर दुरैक्कन्नू को 13 अक्टूबर को विल्लुपुरम के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया था। उन्हें उसी दिन कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु में कोरोना से अब तक 7.09 लाख व्यक्ति हुए संक्रमित, मृतकों की संख्या बढ़कर 10,924 हुई 

अस्पताल ने एक बुलेटिन में बताया कि दुरैक्कन्नू को सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह कोविड-19 से संक्रमित पाये गये है। अस्पताल ने बताया कि गहन देखभाल इकाई में विशेषज्ञ चिकित्सकों के एक पैनल द्वारा मंत्री के स्वास्थ्य पर करीबी नजर रखी जा रही है। मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी के साथ मत्स्य मंत्री डी जयकुमार और स्वास्थ्य मंत्री सी विजयाबास्कर ने अस्पताल जाकर दुरैक्कन्नू के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। वह कृषि मंत्री के परिवार के सदस्यों से भी मिले।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़