बिहार में “जंगल राज” का आरोप नौकरशाही पर भी हमला है: Tejashwi Yadav

Tejashwi Yadav
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Commons

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर लगाए गए ‘‘जंगल राज’’ के आरोपों पर शुक्रवार को राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि इस तरह के आरोप नौकरशाही पर भी हमला हैं।

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर लगाए गए ‘‘जंगल राज’’ के आरोपों पर शुक्रवार को राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि इस तरह के आरोप नौकरशाही पर भी हमला हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आरोपों का मुकाबला करना और चीजों को सही करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। तेजस्वी ने कहा कि जंगल राज के आरोप ने नौकरशाही की छवि को भी नुकसान पहुंचाया है और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति में गिरावट की आशंकाओं को दूर करना उनका कर्तव्य है।

सिविल सेवा दिवस पर यहां आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की छवि बनाने में नौकरशाहों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, “सरकार के सुचारू कामकाज के पीछे नौकरशाह ही असली ताकत हैं। हम (निर्वाचित प्रतिनिधि) स्थायी नहीं हैं। अगर हम चुनाव जीतते हैं, तो हम सरकार का हिस्सा होंगे। लेकिन आप लोग हमेशा के लिए रहेंगे। लोगों, राजनेताओं के एक वर्ग द्वारा ‘‘जंगल राज’’ का आरोप लगाना, आप (नौकरशाहों) पर भी हमला है। इसलिए इस तरह के आरोपों का मुकाबला करना और चीजों को सही करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।” उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह के आरोप (जंगल राज) निराधार हैं। बिहार की सत्ता से बाहर हो चुके नकारात्मक लोग ये आरोप लगा रहे हैं। बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए हम सभी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के कुशल नेतृत्व में एक टीम के रूप में कार्य करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़