Revanth Reddy 10 दिनों के UK और US दौरे पर London पहुंचे, Oxford भी जाएंगे

Telangana Cm
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी अपने विदेश प्रवास के प्रथम चरण में बृहस्पतिवार को ब्रिटेन की राजधानी पहुंचे। इस दस दिवसीय यात्रा के दौरान वह ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज और हार्वर्ड जैसे प्रसिद्ध शिक्षण संस्थानों का दौरा करेंगे। इसके अलावा वह अमेरिका में प्रवासी भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों से भी संवाद करेंगे।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ब्रिटेन एवं अमेरिका की दस दिन की यात्रा के प्रथम चरण में बृहस्पतिवार को लंदन पहुंचे। राज्य सरकार ने इसकी जानकारी दी। राज्य सरकार के अनुसार, ब्रिटेन में रेड्डी ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ब्लावत्निक स्कूल ऑफ गवर्नमेंट एवं अमीरात स्टेडियम जाने का कार्यक्रम है।

इसे भी पढ़ें: Telangana Police ने सिद्दीपेट में मां-बेटे को दोहरी हत्या और लूट मामले में पकड़ा

रेड्डी अमीरात स्टेडियम में इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल से संबंधित एक प्रस्तुति में शामिल होंगे। ब्रिटेन दौरे के दौरान रेड्डी का कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, लंदन विश्वविद्यालय एवं लंदन बिजनेस स्कूल (एलबीएस) में संवाद एवं अन्य कार्यक्रमों की योजना है। इसके बाद मुख्यमंत्री अगले हफ्ते अमेरिका जायेंगे, जहां वह हार्वर्ड विश्वविद्यालय और मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान (एमआईटी) के परिसर का दौरा करेंगे।

उनका 25 अगस्त को बॉस्टन में ‘वर्जीनियां टेक यूनिवर्सिटी’ के एक दल के साथ संवाद का कार्यक्रम है। कुछ आधिकारिक भेंटवार्ताओं के अलावा, न्यूयॉर्क में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (आईओसी) की अमेरिकी इकाई द्वारा आयोजित प्रवासी भारतीयों के साथ एक मुलाकात का कार्यक्रम भी रेड्डी के अमेरिका दौरे के एजेंडे में शामिल है। इससे पहले, बृहस्पतिवार तड़के नयी दिल्ली हवाई अड्डे पर कांग्रेस सांसद मल्लू रवि और राज्य सरकार के प्रोटोकॉल मामलों के सलाहकार हरकारा वेणुगोपाल ने उन्हें विदा किया।

इसे भी पढ़ें: Bandi Sanjay ने Telangana के स्मार्ट राशन कार्ड पर CM रेवंत की तस्वीर का विरोध किया

रेड्डी बुधवार को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में शामिल होने के लिए नयी दिल्ली आए थे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़