बताइए, कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं? MLC चुनाव पर पीएम मोदी ने ली कांग्रेस की मौज

चार राज्यों के विधान परिषद चुनावों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है और कर्नाटक, महाराष्ट्र तथा बिहार में पार्टी का खाता भी नहीं खुल सका। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सवाल उठाते हुए कहा कि मतपत्रों से हुए इन चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह निराशाजनक रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को चार राज्यों में हुए विधान परिषद (MLC) चुनावों के नतीजों पर टिप्पणी की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ये चुनाव मतपत्रों (बैलेट पेपर) के जरिए कराए गए थे और साथ ही कांग्रेस के प्रदर्शन पर सवाल भी उठाए। एक पोस्ट में मोदी ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक की 28 सीटों पर हुए चुनावों का जिक्र किया और पूछा कि कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती हैं। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक - इन 4 बड़े राज्यों की 28 सीटों पर MLC चुनाव हुए। ये चुनाव बैलेट पेपर के ज़रिए कराए गए। अंदाज़ा लगाइए कि कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?
इसे भी पढ़ें: डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (DPDP) कानून क्या है? इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती क्यों दी गई है?
बेंगलुरु
हाल ही में संपन्न हुए विधान परिषद (MLC) चुनावों में कांग्रेस पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। कर्नाटक में अपनी पूर्ण बहुमत की सरकार होने के बाद भी पार्टी का खाता तक नहीं खुल सका। राज्य की चार विधान परिषद सीटों पर हुए चुनाव में विपक्षी गठबंधन ने क्लीन स्वीप करते हुए तीन सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और एक सीट पर जनता दल (सेक्युलर) यानी जेडीएस ने जीत दर्ज की। सत्ताधारी दल होने के नाते यह हार कांग्रेस के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है।
इसे भी पढ़ें: घरेलू कर्ज 36.7% बढ़ने पर बिफरे Kharge, बोले- Modi Govt ने छीना लोगों का जीने का हक
अन्य राज्यों में भी कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा
महाराष्ट्र: यहां कांग्रेस ने 3 सीटों पर अपनी किस्मत आजमाई थी, लेकिन तीनों ही सीटों पर पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा।
बिहार: बिहार में 5 एमएलसी सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस को सभी सीटों पर शिकस्त झेलनी पड़ी और वह एक भी सीट नहीं निकाल पाई।
कर्नाटक: राज्य की सभी 4 सीटों पर उम्मीदवार उतारने के बावजूद कांग्रेस पूरी तरह साफ हो गई और विपक्ष ने सभी सीटें अपने नाम कर लीं।
उत्तर प्रदेश: गठबंधन सहयोगी समाजवादी पार्टी (SP) द्वारा एक भी सीट न दिए जाने के कारण कांग्रेस ने यूपी के विधान परिषद चुनाव से पूरी तरह दूरी बनाए रखी।
चार राज्यों के इन चुनावी समीकरणों ने उच्च सदन (विधान परिषद) में कांग्रेस के प्रदर्शन और चुनावी रणनीति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अन्य न्यूज़













