बारिश के कारण दिल्ली में तापमान लुढका, वायु गुणवत्ता में सुधार

rain
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

दिल्ली में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जो 22 डिग्री सेल्सियस रहा। यह इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को हल्की बारिश के कारण न केवल तापमान में गिरावट दर्ज की गयी, बल्कि इसकी वायु गुणवत्ता में भी सुधार हुआ। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक, बीते 24 घंटे में शहर में 7.2 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि साढे आठ बजे और शाम साढ़े पांच बजे के बीच 0.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी।

दिल्ली में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जो 22 डिग्री सेल्सियस रहा। यह इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।

सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस था जबकि न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। दिल्ली का 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 312 पर था, जो सोमवार की तुलना में बेहतर है। सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी का एक्यूआई 395 दर्ज किया गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़