देश देख रहा है कि भाजपा कैसे विधायकों की खरीद फरोख्त कर मध्यप्रदेश में सरकार बना रही है: गहलोत

Gehlot

भाजपा सत्ता में अपनी पैठ बनाने के लिए सभी लोकतांत्रिक सिद्धांतों को नष्ट कर रही है। चुनावों में लोगों के जनादेश को जीतने के बजाय किसी भी तरह से सरकार बनाना भारतीय लोकतंत्र का एक नया निचला स्तर है।

जयपुर। मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर तंज कसते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि देश देख रहा है कि कैसे विधायकों की खरीद फरोख्त करके और गलत तरीके से भाजपा वहां अपनी सरकार बनाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कर्नाटक, गोवा और मणिपुर में ऐसा ही किया जहां बिना बहुमत के सत्ता हासिल कर ली है। गहलोत ने कहा किसी भी अनैतिक तरीके से संख्या बढाना बेहद निंदनीय और यह लोगों का विश्वास तोड़ना है। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा सत्ता में अपनी पैठ बनाने के लिए सभी लोकतांत्रिक सिद्धांतों को नष्ट कर रही है। चुनावों में लोगों के जनादेश को जीतने के बजाय किसी भी तरह से सरकार बनाना भारतीय लोकतंत्र का एक नया निचला स्तर है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़