वंदे भारत एक्सप्रेस की यात्रा आम जनता के लिए आज से शुरू
ट्रेन 18 को हाल ही में नया नाम वंदे भारत एक्सप्रेस दिया गया। ट्रेन अपनी पहली वापसी यात्रा पर शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे वाराणसी जंक्शन से दिल्ली रवाना हुई थी।
नयी दिल्ली। भारत की पहली हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवाएं रविवार को आम जनता के लिए शुरू हो गई। इससे एक दिन पहले वाराणसी से दिल्ली की यात्रा पर इस ट्रेन में दिक्कतें आई थी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया, ‘‘वंदे भारत एक्सप्रेस अपने पहले व्यावसायिक फेरे पर आज सुबह दिल्ली से वाराणसी के लिए रवाना हुई। अगले दो सप्ताह के लिए पहले ही टिकटें बिक चुकी हैं। यह ट्रेन आज आपकी हो गई।’’
Vande Bharat Express left Delhi for Varanasi today morning on its first commercial run. Tickets sold out for the next two weeks already. Get yours today! pic.twitter.com/LwokUNHRJj
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) February 17, 2019
रेलवे ने शनिवार की रात को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि वाराणसी से लौटते समय यह ट्रेन टूंडला स्टेशन पार करने के बाद करीब 18 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के चम्रौला स्टेशन पर रुकी। उसने कहा, ‘‘ट्रेन के बाहरी हिस्से पर शायद कुछ लग जाने के कारण आखिरी की चार बोगियों और शेष ट्रेन के बीच संपर्क की दिक्कत थी। इसके बाद ब्रेक लगाए गए। खामियों के लिए ट्रेन की जांच की गई और फिर वह दिल्ली रवाना हुई।’’
यह भी पढ़ें: भारत ने पाकिस्तान की आर्थिक कमर तोड़ी, सीमा शुल्क बढ़ाकर 200 % किया
ट्रेन 18 को हाल ही में नया नाम वंदे भारत एक्सप्रेस दिया गया। ट्रेन अपनी पहली वापसी यात्रा पर शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे वाराणसी जंक्शन से दिल्ली रवाना हुई थी। अपनी पहली यात्रा पर वाराणसी पहुंचने के करीब 45 मिनट बाद ही ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हो गई। पहली बार ट्रेन में तड़के साढ़े छह बजे उत्तर प्रदेश में टूंडला जंक्शन से करीब 15 किलोमीटर दूर दिक्कत आई।
अन्य न्यूज़