जीसैट-6ए से 2018 में संपर्क टूटने की वजह से चंद्रयान-2 को रवाना करने में हुई थी देरी

there-was-a-delay-in-the-departure-of-chandrayaan-2-due-to-loss-of-contact-with-gsat-6a-in-2018
[email protected] । Sep 7 2019 12:59PM

इसरो ने तब कहा था कि उपग्रह में लगे दूसरे इंजन को चालू करने के बाद संपर्क टूट गया और दोबारा इसे साधने की कोशिश की जा रही। उस समय चंद्रयान-2 को अक्टूबर-2018 में प्रक्षेपित करने की योजना थी।

नयी दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम से शुक्रवार देर रात संपर्क टूट गया लेकिन पिछले साल भी इस मिशन की लांचिंग सैन्य उपग्रह जीसैट-6ए से संपर्क टूटने की वजह से टाली गई थी। जीसैट-6 ए को मार्च 2018 में प्रक्षेपित किया गया था और इसका मकसद धरती पर बने केंद्रों की मदद से दुर्गम स्थलों पर सैन्य संचार स्थापित करने में सहायता करना था। हालांकि, कुछ दिनों के बाद इसरो ने कहा कि उसका जीसैट-6ए से संपर्क टूट गया है। 

इसे भी पढ़ें: लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग में असफल होने के बाद रो पड़े इसरो प्रमुख, पीएम ने गले लगाया

इसरो ने तब कहा था कि उपग्रह में लगे दूसरे इंजन को चालू करने के बाद संपर्क टूट गया और दोबारा इसे साधने की कोशिश की जा रही। उस समय चंद्रयान-2 को अक्टूबर-2018 में प्रक्षेपित करने की योजना थी। अधिकारियों ने तब कहा था कि वे कोई खतरा मोल लेना नहीं चाहते और करोड़ों डॉलर की चंद्रयान-2 परियोजना की सफलता को पुख्ता करना चाहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: केवल लैंडर से संपर्क टूटा है, 135 करोड़ भारतीयों की उम्मीद नहीं : उपराष्ट्रपति

चंद्रयान को पिछले साल अक्टूबर में लांच करने की योजना को स्थगित कर इस साल की शुरुआत में करने की एक वजह जीसैट-6ए से संपर्क टूटना भी था। बाद में इसे जुलाई तक के लिए टाल दिया गया। चंद्रयान-2 में कोई खामी नहीं आए इसलिए इसरो ने विशेषज्ञों का समूह गठित किया। इससे पहले अगस्त 2017 में नेविगेशन उपग्रह आईआरएनएसस-1एच को ले जाने वाला पीएसएलवी-सी39 मिशन असफल रहा। तब उपग्रह को कक्षा में छोड़ने के लिए रॉकेट का ऊष्मा कवच नहीं खुला।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़