गुजरात कांग्रेस के तीन और विधायकों ने इस्तीफा दिया
![Three more Gujarat Congress MLAs resigns Three more Gujarat Congress MLAs resigns](https://images.prabhasakshi.com/2017/7/_650x_2017072814510385.jpg)
राज्यसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर झटका देते हुए उसके तीन और विधायकों ने सदन की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। अभी तक छह विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं।
अहमदाबाद। राज्यसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर झटका देते हुए उसके तीन और विधायकों ने सदन की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। अभी तक छह विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं। कांग्रेस से विधायकों का यूं इस्तीफा देना पार्टी को मुश्किल में डाल सकता है। पार्टी ने आठ अगस्त को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपने वरिष्ठ नेता अहमद पटेल को उम्मीदवार बनाया है। बालासिनोर से विधायक मानसिंह चौहान ने आज सुबह विधानसभा अध्यक्ष रमनलाल वोरा को इस्तीफा सौंपा। वहीं, वांसडा से विधायक छनाभाई चौधरी ने बीती रात अध्यक्ष के आवास पर उनको अपना त्यागपत्र दिया। दोपहर में राम सिंह परमार ने भी इस्तीफा दे दिया।
वरिष्ठ नेता शंकरसिंह वाघेला के पिछले सप्ताह पार्टी छोड़ने से कांग्रेस की हालत पहले ही डांवाडोल है। इस तरह 182 सदस्यीय विधानसभा में अब कांग्रेस के सदस्यों की संख्या घटकर 52 रह गई है। राज्य में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होना है।
अन्य न्यूज़