पश्चिमी दिल्ली में पुलिस मुठभेड़ में तीन व्यक्ति घायल

delhi police
ANI

अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी के दौरान तीनों घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए एक अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि उनकी पहचान की जा रही है और आगे की जांच जारी है।

पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके में शनिवार तड़के पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन व्यक्ति घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कितीनों दो दिन पहले पुलिस के एक दल के साथ हुई एक अन्य मुठभेड़ के बाद फरार हो गए थे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस दल ने उन्हें नांगलोई इलाके में रोका। जब उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने पुलिस दल पर गोली चला दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की।’’

अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी के दौरान तीनों घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए एक अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि उनकी पहचान की जा रही है और आगे की जांच जारी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़