Car and a bike की टक्कर में दोपहिया सवार तीन लोगों की मौत

Road accident
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common

उदयपुर-बांसवाड़ा मेगा हाईवे पर शनिवार की रात तेज गति से चल रही एक कार ने अनियंत्रित होकर बाइक को टक्कर मार दी। उसने बताया कि दुर्घटना में बाइक सवार केसर सिंह (26), उम्मे सिंह (40) और हमीर सिंह की मौत हो गई।

जयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले के सलूंबर थाना क्षेत्र में शनिवार रात तेज गति से आ रही एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने रविवार को बताया कि उदयपुर-बांसवाड़ा मेगा हाईवे पर शनिवार की रात तेज गति से चल रही एक कार ने अनियंत्रित होकर बाइक को टक्कर मार दी। उसने बताया कि दुर्घटना में बाइक सवार केसर सिंह (26), उम्मे सिंह (40) और हमीर सिंह की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री समेत कई विधायकों को ले जा रही Indigo Flight की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप

पुलिस ने बताया कि केसर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उम्मे सिंह और हमीर सिंह ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। केसर सिंह और उम्मे सिंह रिश्ते में चाचा-भतीजा थे। उसने बताया कि रविवार को पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव परिजनों को सौंप दिये गये। उसने बताया कि इस संबंध में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर वाहन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़