उत्तर प्रदेश के शामली में भाजपा नेता पर गोलीबारी की घटना को लेकर तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में इस सप्ताह की शुरुआत में एक भाजपा नेता पर हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में शुक्रवार को तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में इस सप्ताह की शुरुआत में एक भाजपा नेता पर हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में शुक्रवार को तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। शामली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुकीर्ति माधव ने बताया कि विशेष अभियान समूह के हेड कांस्टेबल विकास कुमार, कांस्टेबल अंकुश कुमार और विकास को ड्यूटी में लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें: मिजोरम में कोविड-19 के 36 नए मरीजों में असम में चुनाव ड्यूटी से लौटे 12 पुलिसकर्मी शामिल

भाजपा नेता अश्विनी पंवार ने आरोप लगाया था कि मंगलवार की रात लगभग आठ बजे कुछ लोगों ने, संभवतः पुलिसकर्मियों ने, कांधला क्षेत्र में एक पेट्रोल पम्प के पास उनकी कार को घेर लिया और उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। घटना में वह बाल-बाल बच गए, जबकि उनके परिवार के एक सदस्य मनीष को हाथ पर गोली लगी। भाजपा नेता ने पुलिस पर उन्हें हिरासत में प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़