सड़क दुर्घटना में मणिपुर राइफल्स के तीन जवानों की मौत

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Nov 16 2017 1:03PM
खोंगसांग के पास तामेंगलोंग-खोंगसांग मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मणिपुर राइफल्स के तीन जवानों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ये पुलिसकर्मी मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के उस सुरक्षा काफिले का हिस्सा थे, जो (मुख्यमंत्री) तामेंगलोंग जिला मुख्यालय में एक अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
इम्फाल। खोंगसांग के पास तामेंगलोंग-खोंगसांग मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मणिपुर राइफल्स के तीन जवानों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ये पुलिसकर्मी मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के उस सुरक्षा काफिले का हिस्सा थे, जो (मुख्यमंत्री) तामेंगलोंग जिला मुख्यालय में एक अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
उन्होंने बताया कि हादसा तमेंगलोंग से राजधानी इम्फाल लौटते समय काफिले का एक वाहन खाई में गिर गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान हवलदार सोमरजीत, राइफलमेन डॉमिनिक और बंगो के तौर पर हुई है।
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़