Tiger Shroff Attack: एकनाथ शिंदे ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ से मुलाकात की, हाथ और छाती पर बंधी दिखीं पट्टियां

GFGH
ANI
रेनू तिवारी । Oct 19 2026 8:43AM

मुंबई के जुहू इलाके में हुई सनसनीखेज गोलीबारी की घटना के बाद महाराष्ट्र की राजनीति और सुरक्षा तंत्र में हलचल तेज हो गई है। रविवार शाम अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुए हमले के बाद, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अभिनेता से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

मुंबई के जुहू इलाके में हुई सनसनीखेज गोलीबारी की घटना के बाद महाराष्ट्र की राजनीति और सुरक्षा तंत्र में हलचल तेज हो गई है। रविवार शाम अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुए हमले के बाद, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अभिनेता से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस मुलाकात के दौरान सामने आए वीडियो और तस्वीरों में टाइगर श्रॉफ की छाती पर पट्टी बंधी हुई और उनका बायां हाथ भी पट्टी से ढका हुआ नजर आया, जिससे इस हमले की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि, राहत की बात यह है कि अभिनेता सुरक्षित हैं, लेकिन इस फायरिंग में उनके ड्राइवर को चोटें आई हैं।

बताया जा रहा है कि टाइगर सुरक्षित हैं, जबकि गोलीबारी में उनके ड्राइवर को चोटें आई हैं।इस घटना के संबंध में, मुंबई पुलिस ने टाइगर के ड्राइवर फिरदौस का बयान दर्ज किया है।मुंबई पुलिस ने बताया, "कल शाम 7:00 बजे जब टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलियां चलाई गईं, तो फिरदौस के बाएं हाथ में गोली लग गई। मुंबई पुलिस और मुंबई क्राइम ब्रांच दोनों ही इस मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने जांच के लिए 15 टीमें बनाई हैं।"

शिंदे ने इस घटना की कड़ी निंदा की और इसे बेहद चिंताजनक बताया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने मुंबई पुलिस कमिश्नर से बात की है, जिन्होंने आरोपियों को खोजने और पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की हैं।

एकनाथ शिंदे ने कहा, "हमारी पहली प्राथमिकता मुंबई और यहां के नागरिकों को सुरक्षित रखना है। चाहे कोई सेलिब्रिटी हो या आम नागरिक, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस और सरकार दोनों की जिम्मेदारी है। इस मामले में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी और किसी भी गिरोह को बख्शा नहीं जाएगा।"

इसके अलावा, उन्होंने 1990 के दशक में संगठित अपराध के खिलाफ मुंबई पुलिस की कार्रवाई का जिक्र किया और दोहराया कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सरकार सख्ती से पेश आएगी।

यह घटना रविवार शाम को हुई, जब जुहू में मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने कथित तौर पर टाइगर की कार पर गोलियां चला दीं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़