तृणमूल के गिरफ्तार सांसद सुदीप बंदोपाध्याय अस्पताल में भर्ती

[email protected] । Jan 21 2017 11:19AM

रोजवैली चिटफंड घोटाला के सिलसिले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय को शुक्रवार को कटक के एससीबी मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

भुवनेश्वर। रोजवैली चिटफंड घोटाला के सिलसिले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय को शुक्रवार को कटक के एससीबी मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें यहां झारपदा की विशेष जेल में रहने के दौरान सीने में दर्द की शिकायत हुई।

सुदीप को जेल अस्पताल में रखा गया है। उन्हें शुक्रवार सुबह यहां सरकार द्वारा संचालित कैपिटल हास्पिटल ले जाया गया था। बहरहाल, वहां के चिकित्सकों ने उन्हें कटक के एससीबी मेडिकल कालेज में भेजने की सलाह दी। जेल के एक कर्मचारी ने यह जानकारी दी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़