मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे त्रिवेंद्र सिंह रावत, महिला दिवस पर महिलाओं के लिए की यह घोषणा

Trivendra Singh Rawat

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मेरे लिए महत्वपूर्ण है मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना। यह योजना जंगलों में घास काटने वाली महिलाओं के लिए है। उन्होंने कहा कि सैकड़ों महिलाएं चट्टान से गिरने की वजह से, नदियां क्रास करने के चलते दुर्घटनाओं का शिकार हो जाती हैं।

नयी दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाएं सशक्त हो और समाज में सामाजिक और आर्थिक भूमिका हो। हमने महिला दिवस के अवसर पर दो बड़े कानून बनाए। पहला- राज्य में पति की पैतृक सम्पति में महिलाओं को भागीदार बनाया है। ताकि महिला अगर अपने बदलबूते खड़ा होना चाहती है तो वह बैंक से कर लेकर अपना कारोबार खड़ा कर सके। 

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में भाजपा कोर ग्रुप की अचानक हुई बैठक, प्रदेश में बढ़ी सियासी सरगर्मी 

उन्होंने कहा कि दूसरा और मेरे लिए महत्वपूर्ण है मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना। यह योजना जंगलों में घास काटने वाली महिलाओं के लिए है। उन्होंने कहा कि सैकड़ों महिलाएं चट्टान से गिरने की वजह से, नदियां क्रास करने के चलते दुर्घटनाओं का शिकार हो जाती हैं। इसके अतिरिक्त वह जंगली जानवरों का शिकार भी हो जाती हैं। जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाकर लकड़ी का बोझा हटाया है। उसी दिशा में हमने मुख्यमंत्री घस्यारी योजना का प्रवाधान किया है।

उन्होंने कहा कि चार घोषणाएं मैंने की हैं। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ीमहिलाओं ने और आशा कार्यकर्ताओं ने कोविड काल में अपनी जान को जोखिम में डालकर हजारों लोगों की जान बचाई है। इसलिए हमने सभी आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को 10-10 हजार रुपए देने का ऐलान किया है। 

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड विधानसभा का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, कुल आठ विधेयक हुए पारित 

बता दें कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों के बीच त्रिवेंद्र सिंह रावत केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात के लिए दिल्ली पहुंचे हैं और इसी बीच उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत कर महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं दी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक देश में नए मुख्यमंत्री की रेस में अजय भट्ट और अनिल बलूनी का नाम चल रहा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़