पश्चिम बंगाल में 44 वर्षीय साथी की हत्या करने के आरोप में 20 वर्षीय महिला गिरफ्तार

killing
प्रतिरूप फोटो
pixabay

पुलिस के अनुसार शनिवार को यह पुरूष मदनपुर रेलवे स्टेशन के समीप गांगुली पारा में उससे मिलने आया था और दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गयी कि महिला ने उसे गोली मार दी।

पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में अपने साथी की कथित रूप से गोली मारकर हत्या करने को लेकर  वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।उसने बताया कि यह महिला 44 वर्षीय इस पुरूष के साथ पिछले चार साल से प्रेम संबंधों में थी। यह पुरूष शादीशुदा था और उसके चार बच्चे भी हैं।

पुलिस ने बताया कि महिला झारखंड के जमशेदपुर के इस पुरूष के साथ अपना रिश्ता खत्म करना चाहती थी लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं था। पुलिस के अनुसार शनिवार को यह पुरूष मदनपुर रेलवे स्टेशन के समीप गांगुली पारा में उससे मिलने आया था और दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गयी कि महिला ने उसे गोली मार दी।  पुलिस के अनुसार अदालत ने महिला को छह दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़