सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार, अबतक चार पकड़े गए

gang rape case

मुंबई के पूर्वी उपनगर गोवंडी इलाके में महिला के साथ हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

मुंबई। मुंबई के पूर्वी उपनगर गोवंडी इलाके में महिला के साथ हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोप है कि शनिवार तड़के 19 वर्षीय महिला के साथ चार लोगों ने दुष्कर्म किया। शिवाजी नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, ‘‘दो आरोपियों को शनिवार देर रात पकड़ा गया था जबकि नाबालिग आरोपी को गोवंडी से एवं दूसरे आरोपी को नवी मुंबई से गिरफ्तार किया गया। इनकी गिरफ्तारी के साथ पुलिस अबतक मामले में दो नाबालिग सहित चार लोगों को पकड़ चुकी है।’’ उन्होंने बताया कि दो आरोपियों की पहचान साजिद मलिक और रमजान कुरैशी के तौर पर की गई है।

इसे भी पढ़ें: UP Election: सपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची की जारी, मुलायम सिंह और स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम शामिल

पुलिस ने बताया कि शिकायत के मुताबिक पीड़ित महिला केटरर (खानपान प्रबंधन) का काम करती है और जब वह काम कर घर लौट रही थी तभी आरोपियों में से एक उसके पास पहुंचा और कहा कि वह काम के सिलसिले में बात करना चाहता हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला को झुग्गी बस्ती में बने एक कमरे में ले गए जहां पर उसने और उसके दोस्तों ने महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

इसे भी पढ़ें: Netaji Subhas Chandra Bose | ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से की अपील, नेताजी के जन्मदिन को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करें

पुलिस ने बताया कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस से संपर्क कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया और आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़