सफाई में निकले कचरे से कोलंबियाई श्रद्धालु ने बनाई यमुना की दो मीटर ऊंची प्रतिमा

two-meter-high-statue-of-yamuna-made-by-colombian-pilgrims-from-cleaning-waste
[email protected] । May 9 2019 6:25PM

प्रतिमा के निर्माण में प्रयुक्त पॉलिथीन,प्लास्टिक की बोतलें, रैपर आदि भी सफाई के दौरान निकले कचरे से लिया गया है। इन चीजों से ‘कछुए की सवारी करती यमुना महारानी’ की प्रतिमा बनाई गई।’’

मथुरा। वृन्दावन में यमुना की सफाई को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए कोलंबिया के एक श्रद्धालु ने एक अनूठे प्रयास के तहत, सफाई के दौरान निकले कचरे से यमुना महारानी की ढाई मीटर ऊॅंची प्रतिमा बनाई है। वृन्दावन में इमलीतला क्षेत्र में स्थित यमुना कुंज आश्रम के अनुयायी अमेरिका के कोलंबिया निवासी विश्वरूपा दास ने बताया कि उन्होंने यह प्रतिमा अपने आध्यात्मिक गुरु परम अद्वैत स्वामी की प्रेरणा से बनाई। यह प्रतिमा आश्रम के सहयोगियों की सहायता से दो सप्ताह में तैयार की गई। राधा-कृष्ण के भक्त विश्वरूपा दास ने बताया, ‘‘हम लोग हर सप्ताह यमुना नदी की सफाई के लिए अभियान चलाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Sacred Games Season 2 का Promo रिलीज, रणवीर और कल्कि की न्यू एंट्री

प्रतिमा के निर्माण में प्रयुक्त पॉलिथीन,प्लास्टिक की बोतलें, रैपर आदि भी सफाई के दौरान निकले कचरे से लिया गया है। इन चीजों से ‘कछुए की सवारी करती यमुना महारानी’ की प्रतिमा बनाई गई।’’

इसे भी पढ़ें: कबर में लटका था पैर लेकिन गरीब बच्चियों के साथ करता था रेप, पकड़ में आया फिर बताई घिनौनी वजह!

दास ने बताया, ‘‘वृन्दावन आने वाले देशी-विदेशी श्रद्धालुओं तथा स्थानीय निवासियों को यमुना की सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए अगली बार 30 मीटर ऊॅंची प्रतिमा बनाने का लक्ष्य रखा गया है।’’ यमुना कुंज आश्रम के महंत परम अद्वैत स्वामी ने कहा,‘‘सभी ब्रजवासियों का दायित्व है कि यमुना को प्रदूषणमुक्त बनाने का प्रयास करें।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़