आंध्र प्रदेश में दो और व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित, खंगाली जा रही ट्रवेल हिस्ट्री

Coronavirus

विभाग ने कहा कि उनके यात्रा विवरणों का पता लगाया जा रहा है। ये दो मामले सामने आने के बाद पूर्वी गोदावरी जिले में संक्रमितों की संख्या तीन हो गई है। बुलेटिन में बताया गया कि रविवार से अब तक 33 नमूनों की जांच की गई जिसमें से 31 में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।

अमरावती। आंध्र प्रदेश में दो और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 23 हो गई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा कि राजामहेंद्रवरम में 72 वर्षीय शख्स और काकीनाडा का 49 वर्षीय व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। विभाग ने कहा कि उनके यात्रा विवरणों का पता लगाया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक छह लोगों की मौत 

ये दो मामले सामने आने के बाद पूर्वी गोदावरी जिले में संक्रमितों की संख्या तीन हो गई है। बुलेटिन में बताया गया कि रविवार से अब तक 33 नमूनों की जांच की गई जिसमें से 31 में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।

इसे भी देखें : Lockdown में अब होगी सख्ती, राज्यों की सीमाएं सील, Delhi-Bihar के मंत्री भिड़े 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़