जयपुर की उच्च सुरक्षा वाली जेल से दो कैदी दीवार फांदकर फरार

imprisonment
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

यह घटना उच्च सुरक्षा वाली इस जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। अधिकारियों ने बताया कि फरार कैदियों की तलाश शुरू कर दी गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

जयपुर की उच्च सुरक्षा वाली जेल से दो कैदी शनिवार सुबह रबर पाइप की मदद से 27 फुट ऊंची दीवार और करंट वाले तार को फांदकर फरार हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दोनों चोरी के आरोप में सजा काट रहे थे जिनकी पहचान नवल किशोर महावर और अनस कुमार के रूप में हुई है।

सहायक पुलिस आयुक्त नारायण कुमार ने बताया कि कैदियों ने कड़ी सुरक्षा वाली दीवार पर चढ़ने के लिए रबर पाइप का इस्तेमाल किया और इसके बाद वे करंट वाले तार को फांदकर फरार हो गए। रबर पाइप को आमतौर पर कड़ी सुरक्षा में रखा जाता है।

कुमार ने कहा, ‘‘घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद जेल कर्मचारियों ने सभी कैदियों की गिनती की और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। घटना की विस्तृत जांच जारी है। जेलकर्मियों की संभावित मिलीभगत की भी जांच हो रही है।’’

यह घटना उच्च सुरक्षा वाली इस जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। अधिकारियों ने बताया कि फरार कैदियों की तलाश शुरू कर दी गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़