प्रधानमंत्री की तारीफ करने से नहीं मिल जाएगा शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट: भाजपा

u-turn-by-shatrughan-sinha-will-not-guarantee-him-ticket-to-contest-says-bjp
[email protected] । Feb 21 2019 8:42AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की शत्रुघ्न सिन्हा काफी समय से आलोचना करते आ रहे हैं लेकिन बरौनी में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मोदी की तारीफ की थी।

पटना। बिहार की भाजपा इकाई ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र की तारीफ करने के लिए अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा का शुक्रिया अदा किया। सिन्हा ने पटना मेट्रो रेल परियोजना के उद्घाटन को लेकर मोदी की तारीफ की थी। हालांकि भाजपा ने यह स्पष्ट किया कि उनका यह यू-टर्न अगले लोकसभा चुनाव में उनकी टिकट की गारंटी नहीं है। मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की सिन्हा काफी समय से आलोचना करते आ रहे हैं लेकिन बरौनी में आयोजित एक कार्यक्रम में पटना मेट्रो की आधारशिला रखने के बाद उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मोदी की तारीफ की थी।

इसे भी पढ़ें: मोदी की शत्रुघ्न सिन्हा को चुनौती, दम है तो कांग्रेस-RJD की टिकट पर लड़ें चुनाव

राज्य के भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने संवाददाताओं से यहां कहा कि सच कहने के लिए वह शत्रुघ्न सिन्हा के आभारी हैं। दुनियाभर में इस परियोजना की तारीफ होने के साथ-साथ सिन्हा का यह बयान आया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो 130 करोड़ भारतीय लोगों में विश्वास करती है। जो कोई भी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भरोसा जताता है, उस व्यक्ति के साथ प्यार भरा बरताव होता है। लेकिन पार्टी में बने रहना और यू-टर्न लेना सिन्हा को टिकट की गारंटी नहीं देता है।  

All the updates here:

अन्य न्यूज़