महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे ने संभाली महाराष्ट्र की कमान, पूरा हुआ बाला साहेब का सपना

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मुंबई के शिवाजी पार्क में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पहली बार ठाकरे परिवार का कोई सदस्य महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बना है। उद्धव राज्य में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन ‘महाराष्ट्र विकास अघाड़ी’ की सरकार का नेतृत्व करने जा रहे हैं।
#WATCH Uddhav Thackeray takes oath as Chief Minister of Maharashtra. #Mumbai pic.twitter.com/pKaAjqYvWM
— ANI (@ANI) November 28, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "उद्धव ठाकरे जी को महाराष्ट्र के सीएम के रूप में शपथ लेने के लिए बधाई। मुझे विश्वास है कि वह महाराष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगन से काम करेंगे।"
Prime Minister Narendra Modi tweets, "Congratulations to Uddhav Thackeray Ji on taking oath as the CM of Maharashtra. I am confident he will work diligently for the bright future of Maharashtra." pic.twitter.com/1Bo1ZvxduZ
— ANI (@ANI) November 28, 2019
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे, अपनी पत्नी रश्मि और बेटे आदित्य ठाकरे के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा अर्चना किया।
Mumbai: Maharashtra CM Uddhav Thackeray, along with his wife Rashmi & their son Aaditya Thackeray offer prayers at Siddhivinayak Temple. #Maharashtra pic.twitter.com/54eOi1jgG6
— ANI (@ANI) November 28, 2019
कांग्रेस नेता बालासाहेब थोरात और नितिन राउत ने मंत्री पद की शपथ ली।
#Maharashtra: Congress leaders Balasaheb Thorat and Nitin Raut take oath as Ministers. pic.twitter.com/exY9bMoOTN
— ANI (@ANI) November 28, 2019
एनसीपी नेता जयंत पाटिल और छगन भुजबल ने मुंबई में मंत्री पद की शपथ ली।
Maharashtra: NCP leader Jayant Rajaram Patil takes oath as minister in Mumbai. https://t.co/QWnDgjf9lZ pic.twitter.com/i9US6vsVvW
— ANI (@ANI) November 28, 2019
शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई मंत्री पद की शपथ ली।
Mumbai: Shiv Sena leaders Eknath Shinde and Subhash Desai take oath as ministers. #Maharashtra pic.twitter.com/RkyOdP6qRy
— ANI (@ANI) November 28, 2019
उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली
Mumbai: Uddhav Thackeray takes oath as Chief Minister of Maharashtra pic.twitter.com/577XuS3QSM
— ANI (@ANI) November 28, 2019
उद्धव ठाकरे और अन्य महा विकास नेताओं के शपथ समारोह में डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन, कांग्रेस नेता अहमद पटेल और एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल के साथ डीएमके नेता टीआर बालू
Mumbai: DMK Chief MK Stalin, DMK leader TR Baalu with Congress leader Ahmed Patel and NCP leader Praful Patel at oath ceremony of Uddhav Thackeray and other Maha Vikas Aghadi leaders pic.twitter.com/rKTcEIs06B
— ANI (@ANI) November 28, 2019
सीएम पद के रुप में उद्धव ठाकरे के शपथ समारोह में राज ठाकरे पहुंचे हैं।
Mumbai: MNS Chief Raj Thackeray arrives at oath ceremony of CM designate Uddhav Thackeray and other Maha Vikas Aghadi leaders. #Maharashtra pic.twitter.com/U3vonxZCmZ
— ANI (@ANI) November 28, 2019
महाराष्ट्र में उद्धव ने मुख्यमंत्री और छह नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दो-दो नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली।मुंबई के शिवाजी पार्क में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर तीनों दलों के वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे। पहली बार ठाकरे परिवार का कोई सदस्य महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बना है। उद्धव राज्य में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन ‘महाराष्ट्र विकास अघाड़ी’ की सरकार का नेतृत्व करने जा रहे हैं। शिवसेना से एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई ने भी शपथ ली। शिंदे और देसाई दोनों शिवसेना के वरिष्ठ नेता हैं।
![]() |
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कोटे से पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं जयंत पाटिल और छगन भुजबल ने भी शपथ ग्रहण किया। पाटिल मराठा समुदाय तो भुजबल ओबीसी वर्ग से आते हैं।कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोराट और कार्यकारी अध्यक्ष नितिन राउत को मंत्री पद की शपथ दिलाई गयी है। महाराष्ट्र कांग्रेस कोटे से शपथ लेने वाले थोराट मराठा समुदाय और तो राउत दलित समुदाय के चेहरा हैं। माना जा रहा है कि अब बहुमत साबित करने के बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री बने और शिवसेना से मुख्यमंत्री बनने वाले वह तीसरे व्यक्ति हैं। शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन सरकार का गठन विधानसभा चुनाव के परिणामों की घोषणा के 36 दिन बाद हुआ है।
अन्य न्यूज़