उप्र : गाजियाबाद में निर्माणाधीन मकान का एक हिस्सा गिरने से बुजुर्ग महिला समेत पांच लोग घायल

collapse
प्रतिरूप फोटो
ANI

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालकर उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पाटिल ने बताया, सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जाती है।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के ट्रांस-हिंडन इलाके में मंगलवार देर रातएक निर्माणाधीन मकान का एक हिस्सा गिरने से 80 वर्षीय महिला समेत एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (ट्रांस-हिंडन) निमिष पाटिल ने बताया कि यह घटना अर्थला गांव में जीडीए की संजय कॉलोनी में 26/27 अगस्त की दरम्यानी रात को हुई। इस घटना में अलीमन बेगम (80), उनका बेटा जाहिद (55), बहू शहनाज (50), बेटा जाकिर (22) और बेटी नजराना (20) घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालकर उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पाटिल ने बताया, सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जाती है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़