उत्तर प्रदेश सरकार ने 27.15 लाख मनरेगा मजदूरों को भेजे 611 करोड़ रुपए

yogi adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ग्राम विकास विभाग और भारतीय स्टेट बैंक ने मिलकर प्रदेश के 27 लाख 15 हजार से अधिक मनरेगा मजदूरों के खातों में 611 करोड़ की राशि भेजी है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर मनरेगा योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में राज्य के 27.15लाख श्रमिकों के बैंक खातों में सीधे 611 करोड़ रुपये भेज दिए। कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए जारी लॉकडाउन के कारण काम बंद होने से परेशान मजदूरों को यह राहत देने के साथ ही योगी ने बहराइच, वाराणसी, सोनभद्र और देवरिया के चार श्रमिकों से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बातचीत की और उन्हें योजना की जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम विकास विभाग और भारतीय स्टेट बैंक ने मिलकर प्रदेश के 27 लाख 15 हजार से अधिक मनरेगा मजदूरों के खातों में 611 करोड़ की राशि भेजी है। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना से मिलते-जुलते नाम की वजह से चर्चा में आया सीतापुर का ‘‘कौराना’’ गांव

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लॉकडाउन के कारण पलायन कर रहे मजदूरों की स्थिति को देखकर सहज अनुमान लगाया जा सकता है कि इस धनराशि का मजदूरों के लिए क्या महत्व है। उन्होंने कहा ‘‘वास्तव में आर्थिक स्वावलम्बन की ओर अग्रसर करने में स्वरोजगारपरक इन योजनाओं की बड़ी भूमिका है।’’ उन्होंने कहा ‘‘प्रदेश सरकार ने 80 लाख से अधिक मनरेगा श्रमिकों के लिए निःशुल्क खाद्यान्न की व्यवस्था की है। 80 करोड़ गरीबों को पूरे देश में इन योजनाओं से लाभान्वित करने की दिशा में आज का यह कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण है।’’ योगी ने कहा कि जनधन योजना में जिन महिला लाभार्थियों के खाते हैं, उन सभी को 500 रुपये प्रतिमाह अतिरिक्त धनराशि मिलेगी।

इसे भी देखें : Coronavirus पूरी दुनिया के खिलाफ China की बड़ी साजिश, ऐसे चली गयी हर चाल 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़