शारीरिक संबंध बनाए रखने के लिए शख्स ने मंदिर में की नकली शादी, डेढ़ साल तक हुआ रेप; महिला ने दर्ज कराई शिकायत

आरोप के मुताबिक, प्रेमी ने महिला के साथ कई बार शारिरिक संबंध भी बनाए और इसके बाद फरार हो गया। आरोपी का नाम प्रेम सिंह बताया जा रहा है और महिला ने आरोप लगया है कि, शादी का झांसा देकर शख्स उसके साथ हमेशा शरिरिक संबंध बनाता था।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महिला ने एक शख्स के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया है कि, शख्स ने पहले उस अपने प्यार के जाल में फंसाया और लगभग डेढ़ साल तक उसके साथ शारिरिक शोषण किया। शख्स ने पीड़िता को शादी का झांसा तक दिया था। यहां तक की, आरोपी ने पीड़िता को मंदिर ले जाकर झूठ में बिना किसी विधि विधान के मांग में सिंदूर भी डाला और शादी का नाटक तक रच दिया। यह मामला लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र का है। आरोप के मुताबिक, प्रेमी ने महिला के साथ कई बार शारिरिक संबंध भी बनाए और इसके बाद फरार हो गया। आरोपी का नाम प्रेम सिंह बताया जा रहा है और महिला ने आरोप लगया है कि, शादी का झांसा देकर शख्स उसके साथ हमेशा शरिरिक संबंध बनाता था लेकिन जब शादी करने की बात आई तो आरोपी इस बात से मुकर गया।
इसे भी पढ़ें: यहाँ लड़कियों के साथ सरेआम होता है गैंगरेप, अकेली लड़की देख हवस की आग बुझाते हैं लड़के
पहले किया प्यार का नाटक फिर हुआ फरार
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि, आरोपी ने पहले उसे अपनी बातों के जाल में फंसाया और उससे प्यार का नाटक किया। जब महिला उसके प्यार में पड़ गई तो उसे फिर अपना हवस का शिकार बनाया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, पिछले डेढ़ साल तक आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके अलावा आरोपी ने पिड़ित महिला से 30 हजार रुपये तक ऐंठ लिए। महिला का आरोप है कि, पैसे लेने के बाद वह फरार हो गया और जब उसे अपने प्रेमी के बारे में पता चला और उससे शादी की बात की तो आरोपी इस बात से मुकर गया और कहा कि, वह अपने परिवार के खिलाफ नहीं जा सकता है, मेरा और तुम्हारा कोई लेवल नहीं है।
महिला ने आरोपी को बताया दबंग
पीड़िता के पुलिस में शिकायत करने के बाद पुलिस ने आपसी समझौते के लिए दूसरे पक्ष को थाने बुलाया लेकिन कोई नहीं आया और न ही कोई कारवाई की गई। जब उसे कहीं से भी मदद नहीं मिली तो महिला ने अपना वीडियो बनाकर ट्विटर पर डाल दिया जिसके 15 दिनों बाद पुलिस को मुदमा दर्ज करना पड़ा। पीडि़ता ने यह भी आरोप लगाया है कि, उसे आरोपी की तरफ से कई बार धमकी मिल चुकी है और कहा है कि, उसके चाचा उसी थाने में सब इंस्पेक्टर हैं जिस थाने में वो शिकायत लेकर जा रही है और इसलिए उसके ऊपर कोई कारवाई नहीं होगी। बताया जा रहा है कि, पीड़िता के पति पर भी कई दबाव बनाए जा रहे है। परिवार को परेशान किया जा रहा है। साथ ही पीड़िता को अपनी जान का खतरा भी है। पीड़िता ने कहा है कि, आरोपी काफी दबंग लोगों में से है और हमें सुरक्षा प्रदान की जाए। बता दें कि, आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 406 के तहत मामला पंजीकृत कर लिया गया है।
अन्य न्यूज़












