उप्र : ईंट भट्ठे की दीवार ढहने से दो मजदूरों की दबकर मौत, दो घायल

dead body
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

घटना को लेकर आक्रोशित परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया। एसडीएम निकिता शर्मा और क्षेत्राधिकारी देवव्रत बाजपेयी ने घटनास्थल पर पहुंचकर विरोध कर रहे लोगों को शांत कराया।

चर्थवाल थाना अंतर्गत धदेरू गांव में बुधवार को एक ईंट भट्ठा की दीवार ढहने से मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मृत्यु हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चर्थवाल थाना के एसएचओ जसवीर सिंह ने बताया कि ईंट भट्ठे की दीवार ढहने से दो श्रमिकों- रोहित (22) और ईश्वर (35) की मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य श्रमिक पिंकू और किरनपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घटना के दौरान ये श्रमिक ईंट भट्ठे में काम कर रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच, घटना को लेकर आक्रोशित परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया। एसडीएम निकिता शर्मा और क्षेत्राधिकारी देवव्रत बाजपेयी ने घटनास्थल पर पहुंचकर विरोध कर रहे लोगों को शांत कराया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़