उत्तर प्रदेश : 15 मार्च से लापता महिला का शव मिला, पति समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Dead body
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common

नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक सूचना के आधार पर महिला का शव बरामद किया। नॉलेज पार्क थाना के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक महिला की शिनाख्त सरिता के रूप में की गई है, जो 15 मार्च को अपने घर से लापता हो गई थी।

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के कोडली गांव में 15 मार्च से लापता एक महिला की कथित तौर पर हत्या कर उसका शव जमीन में दफनाए जाने का मामला सामने आया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक सूचना के आधार पर महिला का शव बरामद किया। नॉलेज पार्क थाना के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक महिला की शिनाख्त सरिता के रूप में की गई है, जो 15 मार्च को अपने घर से लापता हो गई थी।

इसे भी पढ़ें: JP Nadda का राहुल पर निशाना, बोले- वह अहंकार में चूर, OBC समाज और देश उनको कभी माफ नहीं करेगा

सिंह के मुताबिक, सरिता के भाई ने अपनी बहन के पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज करवाया था। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल सकेगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़