उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को किया विभागों का बँटवारा

[email protected] । Mar 24 2017 10:28AM

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार रात अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया। रावत ने गृह, स्वास्थ्य और सतर्कता सहित 40 विभाग अपने पास रखे हैं।

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार रात अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया। रावत ने गृह, स्वास्थ्य और सतर्कता सहित 40 विभाग अपने पास रखे हैं। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को पर्यटन और संस्कृति विभाग का जिम्मा दिया गया है जबकि प्रकाश पंत को संसदीय कार्य मंत्री और वित्त विभाग का दायित्व सौंपा गया है।

हरक सिंह रावत को वन, पर्यावरण, वन्यजीव और आयुष की जिम्मेदारी दी गयी है और मदन कौशिक को शहरी विकास और आवास मंत्रालय जबकि यशपाल आर्य को सामाजिक कल्याण और रोडवेज विभाग दिये गये हैं। सुबोध उनियाल कृषि मंत्रालय का कामकाज संभालेंगे जबकि अरविंद पांडे को शिक्षा, खेल और पंचायती राज का जिम्मा दिया गया है। राज्य मंत्री धन सिंह रावत को उच्च शिक्षा और रेखा आर्य को महिला कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गयी है।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़