वीडी शर्मा को अध्यक्ष बने एक साल पूरा, भाजपा कार्यकर्ता बोले एक साल बेमिशाल मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

VD Sharma completed one year
दिनेश शुक्ल । Feb 16 2021 11:19AM

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि उल्लेखनीय उपलब्धियों से भरा एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर प्रदेश भाजपा के युवा, तेजस्वी और वैचारिक स्पष्टता के धनी अध्यक्ष वीडी शर्मा को बधाई।

भोपाल। मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त  शर्मा का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है। इस अवसर पर सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित पार्टी नेताओं ने उनके निवास पर पहुंचकर  उन्हें बाधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल स्थित वीडी शर्मा के निवास पर पहुंचे और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके एक वर्ष के कार्यकाल को सफलतम बताते हुए उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

 

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ का २० फरवरी को प्रदेशव्यापी बंद का आवाहन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आपके कुशल नेतृत्व में युवा कार्यकर्ता नव उत्साह व जोश के साथ ऐसे ही कार्य करते हुए संगठन नई ऊंचाइयों पर पहुंचायें, शुभकामनाएं! इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर और अन्य नेता मौजूद रहे। वीडी शर्मा ने शुभकामनाएं स्वीकारते हुए मुख्यमंत्री चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके बाद प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी वीडी शर्मा के निवास पहुंचे और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

 

इसे भी पढ़ें: एक लाख परिवारों का एक साथ नये आवासों में गृह-प्रवेश

इसके अलावा पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें सफलतम एक वर्ष का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का कार्यकाल पूर्ण करने पर शुभकामनाएँ दीं। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि उल्लेखनीय उपलब्धियों से भरा एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर प्रदेश भाजपा के युवा, तेजस्वी और वैचारिक स्पष्टता के धनी अध्यक्ष वीडी शर्मा को बधाई। आने वाले वर्षों में उपलब्धियों की गति तथा प्रमाण और बढ़ेगा, इसके लिए अग्रिम शुभकामनाएं।

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के गृहमंत्री चलते फिरते ब्यूटी पार्लर, प्रदेश के बिगड़ते हालत से नहीं कोई मतलब- जीतू पटवारी

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में पिछले साल कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार थी, उस समय भाजपा नेतृत्व ने खजराहो से लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। इसके बाद पिछले साल मार्च में राज्य में सत्ता परिवर्तन हुआ। कमलनाथ की सरकार गिर गई और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतत्व में पुन: भाजपा की सरकार बन गई। इसके बाद 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए, जिसमें भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सरकार को स्थायित्व प्रदान किया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़