वीणा देवी: कद्दावर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह को हराकार बनी सांसद, पति भी हैं MLC

veena devi
Twitter
अंकित सिंह । Apr 22 2022 1:03PM

1984 में वीणा देवी की शादी दिनेश प्रसाद सिंह से हुई। पति राजनीति में सक्रिय थे। ऐसे में वीणा देवी की भी दिलचस्पी राजनीति की ओर हुई। वे सामाजिक कार्यों में शामिल होती रहीं। भाजपा से काफी करीबी रिश्ता भी रहा।

बिहार के 40 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है वैशाली निर्वाचन क्षेत्र। वैशाली से लोक जनशक्ति पार्टी की वीणा देवी फिलहाल सांसद हैं। वीणा देवी का राजनीतिक करियर काफी लंबा रहा है। 22 अप्रैल 1967 को जन्मी वीणा देवी सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में लगातार सक्रिय रहती हैं। फिलहाल वह लोक जनशक्ति पार्टी की संसदीय अध्यक्ष भी हैं। वीणा देवी की शुरुआती शिक्षा दीक्षा गांव में ही हुई है। उनके पिता का नाम उपेंद्र प्रसाद सिंह और माता का नाम सबुजकला देवी है। उन्होंने मैट्रिक तक की पढ़ाई की है। 

इसे भी पढ़ें: महाबली सिंह: राजनीति का है लंबा अनुभव, 2019 चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा को हराया था

1984 में वीणा देवी की शादी दिनेश प्रसाद सिंह से हुई। पति राजनीति में सक्रिय थे। ऐसे में वीणा देवी की भी दिलचस्पी राजनीति की ओर हुई। वे सामाजिक कार्यों में शामिल होती रहीं। भाजपा से काफी करीबी रिश्ता भी रहा। 2010 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें गायघाट से टिकट दिया था और वे जीतने में कामयाब भी हुई थीं। वे 2010 से 2015 तक गायघाट के विधायक रही। वे मुजफ्फरपुर की चेयरपर्सन भी रह चुकी हैं। वीणा देवी के पति दिनेश प्रसाद सिंह बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं। मुजफ्फरपुर में जदयू ने उन्हें अपना समर्थन दिया था। बिहार विधान परिषद में उन्होंने लगातार चार बार जीत दर्ज की है।

इसे भी पढ़ें: मुकुल संगमा: पूर्वोत्तर में कांग्रेस का बड़ा चेहरा रहे, 2021 में थामा टीएमसी का दामन

2019 से पहले जब राम किशोर सिंह ने विरोधी स्वर आजमाना शुरू किया तभी से इस बात के कयास लगने लगे थे इस बार लोक जनशक्ति पार्टी वैशाली से किसी और को टिकट देने जा रही है। यही कारण है कि लोक जनशक्ति पार्टी ने वैशाली से वीणा देवी को टिकट दिया। वीणा देवी ने वैशाली से रघुवंश प्रसाद सिंह को बड़े अंतर से हराया। रघुवंश प्रसाद सिंह राजद के कद्दावर नेता रहे हैं और कई बार वैशाली का प्रतिनिधित्व किया है। वीणा देवी को 568215 वोट मिले जबकि रघुवंश प्रसाद सिंह को 337631 वोट मिले। जब लोजपा में टूट पड़ी तो वीणा देवी चिराग पासवान की जगह उनके चाचा पशुपति पारस के साथ खड़े रही। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़