कर्नाटक के वरिष्ठ भाजपा नेता बी.बी. शिवप्पा का निधन

Veteran BJP leader Shivappa dead
[email protected] । Jul 31 2017 4:10PM

कर्नाटक के वरिष्ठ भाजपा नेता बी.बी. शिवप्पा का लंबी बीमारी के बाद एक निजी अस्पताल में आज निधन हो गया। वह 89 साल के थे। शिवप्पा के परिवार में पत्नी और तीन पुत्र हैं।

बेंगलूरू। कर्नाटक के वरिष्ठ भाजपा नेता बी.बी. शिवप्पा का लंबी बीमारी के बाद यहां एक निजी अस्पताल में आज निधन हो गया। वह 89 साल के थे। शिवप्पा के परिवार में पत्नी और तीन पुत्र हैं। अस्पताल और पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि शिवप्पा कुछ समय तक बीमार रहे और उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। हासन जिले में सकलेशपुर के कुम्बरहल्ली में मंगलवार को अंतिम संस्कार किये जाने से पहले उनके पार्थिव शरीर को पार्टी कार्यालय और पूर्व विधायक के आवास पर रखा जाएगा ताकि उनके समर्थक और जनता अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित कर सके।

शिवप्पा 1983 से 1988 तक पांच साल राज्य भाजपा के अध्यक्ष रहे। वह 1994 से 2004 तक दो बार विधायक चुने गये और सकलेशपुर विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया। वह 1984 से 1990 तक और 2007 से 2009 तक विधान परिषद के सदस्य रहे। शिवप्पा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने ‘सीधे बात’ करने की उनकी शैली को याद किया और कहा कि उन्होंने राज्य में भाजपा के विकास के लिए मजबूत आधार रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। भाजपा के राज्य अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि यह उनके और पार्टी के लिए एक निजी क्षति है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़