विकास दुबे का मुठभेड़ में मारा जाना फर्जी प्रतीत होता है: शरद यादव

Sharad Yadav

कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी और कुख्यात अपराधी विकास दुबे शुक्रवार की सुबह कानपुर के भौती इलाके में पुलिस के साथ कथित मुठभेड़ में मारा गया।

नयी दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री एवं लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव ने शुक्रवार को कहा कि कुख्यात अपराधी विकास दुबे के मुठभेड़ में मारे जाने का पुलिस का दावा ‘‘फर्जी’’ प्रतीत होता है। यादव ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गई है क्योंकि वह कई बड़े ‘‘राज’’ खोल सकता था।

यादव ने कहा,‘‘ विकास दुबे की यह मुठभेड़ (मारा जाना) फर्जी प्रतीत हो रहा है और फिल्म से उठायी गयी (कहानी) है। यह गैरकानूनी तरीका है। यह व्यक्ति कई बड़े राज खोल सकता था कि किसने इसे संरक्षण दिया.....जिन्होंने इसे संरक्षण दिया वह विकास दुबे के बराबर ही आरोपी हैं और देश को उन्हें जानने की जरूरत है।’’ गौरतलब है कि कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी और कुख्यात अपराधी विकास दुबे शुक्रवार की सुबह कानपुर के भौती इलाके में पुलिस के साथ कथित मुठभेड़ में मारा गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़