दिल्लीवासियों के लिए राहत की बात, लगातार घट रहा यमुना का जलस्तर

water-level-of-yamuna-continuously-decreasing
[email protected] । Aug 1 2018 4:10PM

यमुना का जलस्तर आज कम होना शुरू हो गया। एक दिन पहले यमुना का जलस्तर बढ़कर 206.05 मीटर तक पहुंच गया था जो पिछले पांच वर्षों में नदी का अधिकतम जलस्तर था।

नयी दिल्ली। यमुना का जलस्तर आज कम होना शुरू हो गया। एक दिन पहले यमुना का जलस्तर बढ़कर 206.05 मीटर तक पहुंच गया था जो पिछले पांच वर्षों में नदी का अधिकतम जलस्तर था। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी के अनुसार आज दोपहर जलस्तर घटकर 204.82 मीटर हो गया। इसके और घटने की संभावना है।

यमुना नदी का जलस्तर कल रात आठ बजे पुराने यमुना पुल के पास 206.05 मीटर था। पुल को यातायात के लिये बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर दिल्ली में बुराड़ी के निचले इलाकों में कुछ घरों में बाढ़ का पानी कल घुस गया। इलाके में बाढ़ के पानी में फंसे 15 लोगों को कल बचा लिया गया।

बढ़ते जलस्तर के कारण अब तक कुल 13 हजार 915 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। उन्हें 1461 तंबुओं और अस्थायी आश्रय गृहों में रखा गया है। वहां उन्हें भोजन और चिकित्सीय सहायता दी जा रही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़