AAP का दावा, हिमाचल प्रदेश में चुनाव के लिए हम तैयार, जनादेश मिलने को लेकर आश्वस्त

Durgesh Pathak
ANI

पाठक दिल्ली के राजेंद्र नगर से विधायक और आप की राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य भी हैं। यह समिति दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नीत आप में फैसले लेने वाली सर्वोच्च इकाई है।

नयी दिल्ली। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम का निर्वाचन आयोग द्वारा ऐलान किये जाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को कहा कि वह इस पर्वतीय राज्य में चुनाव के लिए तैयार है और जनादेश हासिल करने को लेकर आश्वस्त है। आयोग ने शुक्रवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना आठ दिसंबर को होगी। आप नेता दुर्गेश पाठक ने प्रेसवार्ता में कहा, ‘‘हम चुनाव के लिए तैयार हैं। ’’ उन्होंने कहा पार्टी द्वारा हिमाचल प्रदेश के हर गांव में गठित किये गये दल कड़ी मेहनत कर रहे हैं और मतदाताओं तक आप का संदेश पहुंचा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: राजनीतिक हमला बोलते-बोलते PM की माँ का मजाक उड़ाने पर उतरे Italia, Smriti Irani ने कहा- घमंड ध्वस्त करेंगे

पाठक दिल्ली के राजेंद्र नगर से विधायक और आप की राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य भी हैं। यह समिति दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नीत आप में फैसले लेने वाली सर्वोच्च इकाई है। पाठक ने कहा, ‘‘कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जिस तरह से राज्य को अपनी-अपनी सरकारों के दौरान लूटा है और दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने जिस तरह काम किया है, उसके मद्देनजर मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि हिमाचल प्रदेश के लोग निश्चित रूप से आप को इस बार एक अवसर देंगे।’’ उन्होंने कहा कि दिल्ली की तरह का ‘शानदार काम’ मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में अब पंजाब की आप सरकार भी कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली दंगा: AAP के पूर्व पार्षद के खिलाफ हत्या के प्रयास, दंगा के लिए आरोप तय करने का आदेश

उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में राजनीति हमेशा से द्विध्रुवीय रही है और भाजपा और कांग्रेस में से कोई एक पार्टी अभी तक सरकार बनाती आई है। हिमाचल प्रदेश में फिलहाल भाजपा की सरकार है, लेकिन इस बार आप के कारण चुनाव के त्रिकोणीय होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कुल 68 सीट हैं, लेकिन 2017 के चुनाव में भाजपा ने 44 सीट पर जीत हासिल कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था, जबकि कांग्रेस को 21 सीट मिली थी। राज्य में पात्र मतदाताओं की संख्या 55 लाख से अधिक है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़