गुजरात में जल्द चुनाव के लिए हम तैयारः रूपानी

[email protected] । Mar 15 2017 10:29AM

मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने कहा, ‘‘जल्द चुनाव होने की स्थिति में भी हम तैयार हैं।’’ राज्य में दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने का कार्यक्रम है। गुजरात विधानसभा में कुल 182 सदस्य हैं।

गांधीनगर। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे इस साल के आखिर में गुजरात में दोहराये जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा गुजरात विधानसभा चुनाव में 150 से भी अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी। राज्य में साल के आखिर में चुनाव होना है। उन्होंने समय से पहले चुनाव होने की संभावना से इनकार नहीं किया।

रूपानी ने कहा, ‘‘जल्द चुनाव होने की स्थिति में भी हम तैयार हैं।’’ राज्य में दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने का कार्यक्रम है। गुजरात विधानसभा में कुल 182 सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि मोदी वह खंभा हैं जिस पर गुजरात में पार्टी टिकी हुई है। इसलिए प्रदेश भाजपा उनके नेतृत्व और समर्थन से चुनाव लड़ेगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़