बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बयान, जब महिलाएं शिक्षित होंगी तो स्वयं प्रजनन दर घटेगी

Nitish Kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर केवल कानून बनाकर नहीं बल्कि महिलाओं को पूरी तरह शिक्षित कर प्रजनन दर को कम किया जा सकता है।

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर केवल कानून बनाकर नहीं बल्कि महिलाओं को पूरी तरह शिक्षित कर प्रजनन दर को कम किया जा सकता है। जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान जनसंख्या नियंत्रण को लेकर ठोस कानून के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में नीतीश ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिये अगर सिर्फ आप कानून बनाकर उसका उपाय करेंगे तो ये संभव नहीं है।

इसे भी पढ़ें: असम में 2016 से अब तक कुल 3,439 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया है: हिमंत बिस्वा सरमा

उन्होंने कहा, सबसे बड़ी चीज है कि महिलाएं जब पूरी तरह शिक्षित होंगी तो अपने आप प्रजनन दर घट जायेगी। इसमें किसी भी समुदाय को लेकर बातचीत न हो। हम कानून के पक्ष में नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें: बीजेपी चीफ से के बाद बोले दिलीप घोष, पार्टी के लिए नुकसानदेह बयानों से कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरता है

अलग-अलग राज्य के लोगों की अपनी सोच है, वे अपने ढंग से जो चाहें करें। समान नागरिक सहिंता को लेकर पूछे गए एक प्रश्न पर नीतीश ने कहा कि सिर्फ यही कानून क्यों बल्कि शराबबंदी भी देशभर में होनी चाहिए। बिहार बाढ़ की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा, जब से हमारी सरकार बनी है, तब से हम इसे लेकर गंभीर हैं। हमने हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया है। हमने जिलाधिकारी को बाढ़ पीड़ितों की हरसंभव मदद के निर्देश दिये हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़