भीम आर्मी के संस्थापक का दावा, भाजपा को हटाकर उत्तरप्रदेश में अपनी सरकार बनाएंगे

Uttar Pradesh

आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के संस्थापक चन्द्रशेखर ने बृहस्पतिवार को कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को हटाकर अपनी सरकार बनाएंगे। वह आज सहारनपुर में बहुजन साइकिल यात्रा के दौरान ‘पीटीआई- भाषा’ से बातचीत कर रहे थे।

सहारनपुर। आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के संस्थापक चन्द्रशेखर ने बृहस्पतिवार को कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को हटाकर अपनी सरकार बनाएंगे। वह आज सहारनपुर में बहुजन साइकिल यात्रा के दौरान ‘पीटीआई- भाषा’ से बातचीत कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: सेना प्रमुख नरवणे का बयान, ड्रोन के खतरों से निपटने के लिए क्षमताएं विकसित कर रही है भारतीय सेना

उन्होंने कहा कि बहुजन साइकिल यात्रा के माध्यम से उतर प्रदेश के हर घर तक हम लोग पहुंचेंगे और भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों से जन-जन को अवगत कराएंगे। चन्द्रशेखर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग स्वार्थ और बांटने की राजनीति करते हैं और हम लोग जोड़ने का काम करते है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में कोई विकास नहीं किया है, वह साम्प्रदायिकता का ही सहारा लेगी जिससे प्रदेश की जनता को बचाना है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़