सेक्स के लिए आपस में की जाती थी पत्नियों की अदला बदली, 1000 से ज्यादा कपल थे इस गिरोह में शामिल

केरल पुलिस के मुताबिक, 7 लोगों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ 25 से अधिक लोगों को निगरानी में रखा गया है। पुलिस ने आगे कहा कि अभी इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। पुलिस के अनुसार, इन समूहों में 1,000 से अधिक जोड़े हैं और वे सेक्स के लिए महिलाओं का आदान-प्रदान कर रहे थे।
केरल पुलिस ने एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। बता दें कि, इस रैकेट से जुड़े सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में सेक्स के लिए आपस में पत्नियों की अदला बदली की जाती थी। इस मामले में एक समूह शामिल है। इस समूह में 1000 से ज्यादा जोड़ा शामिल थे जो कि एक ऑनलाइन ग्रुप चैट के जरिए इस गंदे काम को अंजाद देते थे। इसकी शिकायत कोट्टायम जिले में करुकाचल पुलिस में एक महिला ने की थी जिसके बाद केरल पुलिस ने इस रैकेट का भंडाफोड़ किया। यौन संबंध बनाने वाले इस मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
इसे भी पढ़ें: 60 साल के बुजुर्ग ससुर ने किया कुत्ते का रेप, बहू ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर कर दी वायरल
केरल पुलिस के मुताबिक, 7 लोगों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ 25 से अधिक लोगों को निगरानी में रखा गया है। पुलिस ने आगे कहा कि अभी इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। पुलिस के अनुसार, इन समूहों में 1,000 से अधिक जोड़े हैं और वे सेक्स के लिए महिलाओं का आदान-प्रदान कर रहे थे।पुलिस ने अपने बयान में यह भी बताया कि आरोपी राज्य के तीन जिलों के थे। पुलिस ने यह भी साफ किया कि राज्य भर से कई जोड़े इस रैकेट से जुड़े ऑनलाइन ग्रुप का हिस्सा थे।
इसे भी पढ़ें: बंगाल चुनाव हिंसा: सीबीआई को 21 मामलों में नहीं मिले यौन उत्पीड़न और रेप के सबूत, एसआईटी को किए मामले वापस
कोट्टायम के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि, "पहले टेलीग्राम और मैसेंजर समूहों में शामिल होते है और फिर दो या तीन जोड़े समय-समय पर मिलते हैं। इन सबके बाद महिलाओं का आदान-प्रदान किया जाता है। इसके अलावा तीन पुरुषों का एक ही महिला के साथ भी सेक्स के लिए शेयर किया जाता था। कुछ पुरूष पैसों के लिए अपनी पत्नियों का भी आदान प्रदान करते थे। पुलिस ने आगे बताया कि, इन महिलाओं की अदला-बदली करने वाले लोगों की जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि क्या इस समूह का संबंध किसी अन्य ग्रुप के साथ भी थे के नहीं।
अन्य न्यूज़












