पेड़ से लटका मिला मां और बेटी का शव, आत्महत्या थी या हत्या, पता लगा रही पुलिस
![hang hang](https://images.prabhasakshi.com/2022/6/hang_large_1643_17.jpeg)
Prabhasakshi
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Jun 23 2022 4:43PM
सरायकेला-खरसांवा में एक महिला और उसकी तीन साल की बेटी फांसी पर लटकी मिलीं।राजनगर थाने के प्रभारी अधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि 25 वर्षीय इस महिला को सुबह में अपने घर के समीप एक कुएं से पानी निकालते हुए देखा गया था। उन्होंने कहा कि यह पता किया जाना बाकी है कि उनकी मौत के कारण क्या हैं।
सरायकेला (झारखंड)। झारखंड के सरायकेला-खरसांवा जिले में बृहस्पतिवार को एक महिला और उसकी तीन साल की एक बेटी एक पेड़ पर फांसी पर लटकी मिलीं। पुलिस ने बताया कि गुट्टुसाई गांव में दोनों ही सड़क किनारे नीम के पेड़ पर दुपट्टे से फांसी पर लटकी मिलीं।
इसे भी पढ़ें: 57 साल के एक SHO का दिल 32 साल के कॉन्स्टेबल पर आया, उसके बाद जो हुआ वह आप सोच भी नहीं सकते...
राजनगर थाने के प्रभारी अधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि 25 वर्षीय इस महिला को सुबह में अपने घर के समीप एक कुएं से पानी निकालते हुए देखा गया था। उन्होंने कहा कि यह पता किया जाना बाकी है कि उनकी मौत के कारण क्या हैं, फिलहाल दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला-खरसांवा अस्पताल ले जाये गये हैं। कुमार ने बताया कि महिला के पति को हिरासत में ले लिया गया है, जो शव मिलने के समय सो रहा था। उन्होंने कहा कि इस बात की पुष्टि के लिए हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट की बाट जोह रहे हैं कि यह आत्महत्या थी या हत्या।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़