दिल्ली के ITO इलाके में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, ऑटोरिक्शा चालक गिरफ्तार

 Delhi ITO area

दिल्ली के आईटीओ इलाके में एक महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म में कथित संलिप्तता होने को लेकर एक ऑटोरिक्शा चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली। दिल्ली के आईटीओ इलाके में एक महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म में कथित संलिप्तता होने को लेकर एक ऑटोरिक्शा चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पीड़िता (27) ने पुलिस को दिए अपने बयान में आरोप लगाया कि शनिवार सुबह कश्मीरी गेट के लिए पूर्वोत्तर दिल्ली के खजूरी खास इलाके से वाहन में चढ़ने के बाद ऑटोरिक्शा चालक और तीन अन्य लोगों ने उसके साथ आईटीओ के पास दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस को बताया कि ऑटोरिक्शा चालक ने इसके बाद उसे कश्मीरी गेट छोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता उत्तर प्रदेश के संभल की रहने वाली है और किसी काम से दिल्ली आई थी।

इसे भी पढ़ें: अरब क्षेत्र में हिंसा पर अंकुश लगाने के लिये सेना और सुरक्षा एजेसियों की भर्ती : इजराइल 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक महिला ने अपनीशिकायत में कहा कि उसे आईटीओ-यमुना पुल के पास एक कमरे में ले जाया गया, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आईपी एस्टेट थाने में महिला की शिकायत के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी मेडिकल जांच भी कराई गई। पुलिस ने कहा कि महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। अन्य फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़