शर्मसार ! मध्य प्रदेश में निर्भया जैसी दरिंदगी, विधवा के गुप्तांग में सरिया डाला गया

Rape

रिपोर्ट्स के मुताबिक सीधी के अमिलिया थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ तीन लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया और बाद में महिला के गुप्तांग में 4 फुट लंबी सरिया डाल दी।

रीवा। सुबह होने के साथ ही कोई व्यक्ति अखबार खोलता है या फिर न्यूज चैनल को ऑन करता है ठीक वैसे ही एकाद-दो खबरें बलात्कार से जुड़ी हुई दिखाई देती हैं। साल 2021 की शुरुआत के साथ ही 16 दिसबंर की सर्द रात कई बार याद आ गई। 16 दिसंबर की रात शायद ही किसी ने भूली हो और अगर उस रात को किसी ने भूलने की कोशिश की तो उनकी यादों को कुरेदने का काम बदायूं बलात्कार और हत्या मामले ने किया और अब मध्य प्रदेश के सीधी से बलात्कार की वीभत्स घटना सामने आई है। 

इसे भी पढ़ें: बदायूं कांड: महिला के शव के पोस्टमार्टम के दौरान नहीं कराई गई वीडियोग्राफी 

सीधी के अमिलिया थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ तीन लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया और बाद में महिला के गुप्तांग में 4 फुट लंबी सरिया डाल दी। महिला की हालत काफी गंभीर है और उसका इलाज रीवा के संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि शनिवार की रात को आरोपियों ने महिला से पानी मांगा। महिला ने पानी देने से मना कर दिया। जिसके बाद आरोपी महिला की झोपड़ी में घुस गए और उन्होंने सामूहिक बलात्कार किया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने बलात्कार के बाद महिला के गुप्तांग में 4 फुट लंबी लोहे का सरिया डाल दिया और फिर वह फरार हो गए। 

इसे भी पढ़ें: बदायूं में अधेड़ महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, फिर निर्मम हत्या, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा 

महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर शुरुआती इलाज के बाद महिला को रीवा के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां पर पीड़िता का इलाज चल रहा है। फिलहाल, पीड़िता खतरे के बाहर है लेकिन उसका इलाज अभी भी जारी है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़