Sant Kabir Nagar में वोट देने जा रही महिला की मौत, भदोही में मतदान के बाद दुल्हन गयी ससुराल

voting
ANI

एएसपी ने बताया कि प्रशासन मृतक के परिवार के संपर्क में है।वहीं दूसरी तरफ भदोही जिले के एक मतदान केंद्र पर एक नवविवाहिता ने ससुराल जाने से पहले मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया।

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान के बीच संत कबीर नगर जिले के मेहदावल थाना क्षेत्र के मंझरिया पठान गांव में शनिवार को वोट देने जाते समय एक महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शशि शेखर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान मंझरिया पठान गांव निवासी जंधारी देवी (55) के रूप में की गयी है। उन्होंने कहा कि जंधारी देवी सुबह वोट डालने के लिए घर से निकलीं लेकिन रास्ते में गिर गयीं। उनके परिवार वाले उन्हें अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एएसपी ने बताया कि प्रशासन मृतक के परिवार के संपर्क में है।वहीं दूसरी तरफ भदोही जिले के एक मतदान केंद्र पर एक नवविवाहिता ने ससुराल जाने से पहले मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया।

जिला सूचना अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि भदोही जिले में रजईपुर गांव की मालती देवी (24) जिनकी शुक्रवार रात शादी हुई थी, वह ससुराल जाने से पहले वोट देने के लिए दुल्हन की पोशाक में मतदान केंद्र पर पहुंचीं और मतदान के बाद ससुराल चली गयीं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़