Nagpur में फ्लाईओवर से कूदी महिला, गंभीर रूप से घायल

flyover
ANI

मीडिया पर युवती की तस्वीर और विवरण साझा करने के पांच घंटे बाद उसके परिवार को घटना के बारे में पता चला। उन्होंने कहा कि वे लड़की के फ्लाईओवर से कूदने के कारणों का पता लगा रहे हैं।

नागपुर में 20 वर्षीय एक महिला फ्लाईओवर से कूदने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। जरीपटका पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि तनिष्का रोशन नागरारे नाम की युवती बुधवार अपराह्न करीब तीन बजे शहर के मेकोसाबाग फ्लाईओवर से कूद गई।

उन्होंने बताया कि आवले नगर निवासी नागरारे को सिर में गंभीर चोट आईं और उसे पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। अधिकारी ने कहा पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर युवती की तस्वीर और विवरण साझा करने के पांच घंटे बाद उसके परिवार को घटना के बारे में पता चला। उन्होंने कहा कि वे लड़की के फ्लाईओवर से कूदने के कारणों का पता लगा रहे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़