Naxalites Attacked | सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में महिला नक्सली, बीएसएफ के दो जवान घायल

BSF jawans
ani
रेनू तिवारी । May 27 2023 5:53PM

पुलिस ने शनिवार को कहा कि छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में एक महिला नक्सली गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवानों को भी मामूली चोटें आईं।

कांकेर। पुलिस ने शनिवार को कहा कि छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में एक महिला नक्सली गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवानों को भी मामूली चोटें आईं। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ उरपंझुर गांव के जंगलों में शुक्रवार रात उस वक्त हुई जब सुरक्षाकर्मियों का संयुक्त दल तलाशी अभियान पर निकला था।

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ 

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान घायल हो गए तथा घायल महिला नक्सली पकड़ी गई है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के परतापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत उरपांजूर गांव के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में बीएसएफ के जवान विकास सिंह और मालिक राम घायल हुए हैं तथा घायल महिला नक्सली फगनी को पकड़ा गया है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को अलग अलग स्थानों से बीएसएफ और जिला बल के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि मेंड्रा शिविर से रवाना हुआ दल जब देर रात लगभग दो बजे उरपांजूर गांव के करीब पहुंचा तब नक्सलियों ने सुरक्षाबल के जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

इसे भी पढ़ें: हिंसा प्रभावित मणिपुर के दौरे पर सेना प्रमुख मनोज पांडे, जमीनी स्थिति का लेंगे जायजा

मुठभेड़ में बीएसएफ के दो जवान घायल

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए। बाद में जब घटनास्थल की तलाशी ली गई तब वहां गंभीर रूप से घायल एक महिला नक्सली मिली। महिला नक्सली की पहचान मदनवाड़ा-कोड़ेकुर्से संयुक्त एलओएस की सदस्य फगनी पोड़ियामी के रूप में की गई। घायल महिला नक्सली पर एक लाख रुपये का ईनाम है।

महिला नक्सली भी घायल

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में सुरक्षाबल के दो जवान भी घायल हुए हैं। घायल जवानों और महिला नक्सली को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से एक रायफल, कारतूस, छह प्रेशर कुकर बम, नक्सली वर्दी और दवाई समेत अन्य सामान बरामद किया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़